किशनगंज व्यवहार न्यायालय को अज्ञात ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया

किशनगंज।
किशनगंज व्यवहार न्यायालय को अज्ञात ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के निर्देश पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल चक चौबंद कर दिया गया है
जबकि बम स्क्वॉड एवं डॉग स्क्वॉड की टीम द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में सघन छानबीन अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान न्यायालय परिसर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
इस दौरान कोर्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
एसपी ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को अज्ञात ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया

Leave a Comment

शहर चुनें